भारत सरकार ने कुछ दिन पहले स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था की वे अपने मोबाइल फोन में संचार साथी एप पहले से इंस्टॉल करके दें, लेकिन कुछ लोगो ने इसे प्राइवेसी का हनन बता कर प्रचारित कर दिया जिसकी वजह से सरकार ने यह फैसला स्थगित कर दिया.
सरकार के प्रवक्ताओं के अनुसार आदेश के बाद एप की लोकप्रियता में बढ़त हुई है और सिर्फ एक दिन में छह लाख से अधिक यूजर्स ने इसे अपने फोन में इंस्टाल करके लिए इसलिए अब इस आदेश की कोई जरूरत नहीं है.
हालांकि ये तो वह बात थी जिसकी वजह से ये अप चर्चा में आया था परंतु अब हम आपको इस एप के बारे में बताने जा रहे हैं और इस एप से क्या फायदे है किस लिए इस एप को सरकार ने जारी किया इस मुद्दे पर जानकारी देने जा रहे हैं.
Sanchar Saathi क्या है ?
संचार साथी दूरसंचार विभाग का एक सुरक्षा एप है, इसका एक वेब पोर्टल भी है. मोदी सरकार द्वारा इसे 2023 में जारी किया गया था ताकि लोग साइबर धोखाधड़ी फर्जी सिम आदि की परेशानी से बच सकें.
यदि कोई व्यक्ति आपके नाम और आईडी का गलत इस्तेमाल करके सिम कार्ड निकाल लेता है तो आप संचार साथी एप के इस्तेमाल से उस सिम कार्ड को बंद कर सकते हैं.
यदि कोई आपका मोबाइल चोरी कर लेता है तो आप मात्र IMEI नंबर का इस्तेमाल करके उस ब्लॉक कर सकते हैं और मोबाइल को खोज सकते हैं.
संचार साथी एप के फीचर्स
- Chakshu feature: इस फीचर का इस्तेमाल करके आप किसी भी कॉल एसएमएस और व्हाट्सएप नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं.
- फर्जी सिम कार्ड को बंद करना: आपके नाम से यदि एक या कई सारे फर्जी सिम कार्ड दूसरे लोगो ने चालू किए हुए हैं तो आप उन्हें संचार साथी में रिपोर्ट करके बंद करना सकता हैं.
- खोए हुए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करना या खोजना: इस फीचर से आप अपने खोए या चोरी मोबाइल को सिर्फ IMEI नंबर का इस्तेमाल करके कंट्रोल कर सकते हैं उसे लॉक कर सकते हैं.
- डिवाइस की असलियत जानना: कोई मोबाइल चोरी का है या फिर नकली है ये संचार साथी एप से जाना जा सकता है.
संचार साथी एप कहा से कैसे डाउनलोड करें?
संचार साथी एप एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए Google play store का इस्तेमाल करें. Play store में आपको सर्च करने पर ये एप मिल जायेगा.
वही अगर आप IOS यूजर तो Apple app store में सर्च करने पर आपको संचार साथी एप मिल जायेगा.
निष्कर्ष
Sanchaar sathi सुरक्षित और उपयोगी एप है. इसका इस्तेमाल आपको कई चिंताओं से बचाता है उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रहेगी.